पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने संन्यास का फैसला लिया वापस, जानिए वजह

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रबंधन के साथ चल रहा टकराव अब खत्म हो गया है। साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई लेने के अपने फैसले को भी वापस ले लिया है। मोहम्मद आमिर ने यह फैसला तब किया जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित होने के बाद टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस के इस्तीफा दे दिया। वकार यूनिस और मिस्बाह उल हक के साथ मोहम्मद आमिर के मतभेद थे। ऐसे में मोहम्मद आमिर की वापसी को इन दोनों के इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रबंधन को लेकर जताई थी नाराजगी
डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस के पद छोडने के बाद मोहम्मद आमिर ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि वह टीम के लिए उपलब्ध हैं। वहीं इसी वर्ष जनवरी माह में टीम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मोहम्मद आमिर ने घोषणा की थी कि अगर कोई नया प्रबंधन होता है तो वह खुद को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए उपलब्ध कराएंगे। आमिर ने ट्विटर पर लिखा था कि वह पाकिस्तान टीम के लिए तभी उपलब्ध रहेंगे जब यह प्रबंधन चला जाएगा।

यह भी पढ़ें— टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका, मिस्बाह और वकार ने दिया इस्तीफा

waqar_younis.png

मिस्बाह और यूनिस के साथ मतभेद आए थे सामने
इससे पहले मोहम्मद आमिर ने दिसंबर माह में एक इंटरव्यू के दौरान मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मतभेद पर भी बात की थी। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि वह मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस सहित शीर्ष प्रबंधन के साथ असहमति के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले रहे हैं। वहीं पीसीबी ने भी कहा था कि वे आमिर के फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं माना जाएगा।

यह भी पढ़ें— डेब्यू मैच में पहली गेंद पर ओझा और भुवनेश्वर सहित इन 6 गेंदबाजों ने चटकाए हैं विकेट, देखें लिस्ट

दोनों कोच ने किया था आरोपों का खंडन
वहीं दूसरी ओर मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस ने मोहम्मद आमिर के आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि आमिर को व्यक्तिगत रूप से निशाना नहीं बनाया। दोनों कोच ने कहा था कि प्रदर्शन के आधार पर आमिर को आराम दिया गया था। मोहम्मद आमिर ने 28 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उस वक्त उनके फैसले की कई दिग्गजों ने आलोचना भी की थी। उन पर आरोप लगे थे कि आमिर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए ऐसा किया है। हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपने संन्यास की असल वजह का खुलासा किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X0jWKI
https://ift.tt/3tiSKT8

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post