IND vs ENG 4th Test Day 4 : बड़ी बढ़त पर टीम इंडिया की नजरें, विराट-जडेजा क्रीज पर

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी के तीसरे का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए थे। इस प्रकार भारत दूसरी पारी में इंग्लैंड पर 171 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है। भारत चौथे दिन पहले सेशन में कम से कम 300 रन की बढ़त बनाकर पारी घोषित कर इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर सकता है। ऐसे में चौथे टेस्ट दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत मजबूत स्थिति में
भारत अब तक 171 रनों की बढ़त हासिल कर चुका है। विराट कोहली 37 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रीज पर है तो रवींद्र जडेता 33 बॉल में 9 रन बनाकर कोहली का साथ दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG : उमेश यादव 150 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बने

रोहित ने विदेशी जमीन पर जड़ा पहला शतक
रोहित ने विदेशी जमीन पर इंग्लैंड खिलाफ अपना टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने 256 गेंदों में 127 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी महत्वपूर्ण समय में 61 रनों की शानदार पारी खेली।

टीम
भारत-रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X0pIff
https://ift.tt/2VhCOUB

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post