IND vs ENG 4th Test Day 5: भारत को जीत के लिए 10 विकेट तो इंग्लैंड को 291 रनों की जरूरत

IND vs ENG 4th Test Day 5 : भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य दिया था। दरअसल, भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 466 रन बनाए थे। इससे पहले इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 290 रन बनाकर 98 रनों की लीड हासिल की थी। क्योंकि भारतीय टीम पहली पारी में 191 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी। अब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 77 रन बना चुकी है और पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 90 ओवर में 291 रनों की जरूरत है। वहीं भारतीय टीम को जीत के लिए 10 विकेट लेने की दरकार है।

रोहित ने विदेशी जमीन पर जड़ा पहला शतक
रोहित ने विदेशी जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने 256 गेंदों में 127 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी महत्वपूर्ण समय में 61 रनों की शानदार पारी खेली।

भातरीय टीम
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DO3PAu
https://ift.tt/3BN7M6y

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post