T20 वर्ल्ड कप को लेकर सभी देशों कि क्रिकेट टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए हाल ही भारतीय टीम की घोषणा हुई। इस टीम में रविचंद्रन अश्विन की टीम में वापसी हुई है। चार वर्ष बाद अश्विन एक बार फिर टीम इंडिया के लिए लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अश्विन की वापसी में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा का बड़ा हाथ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अश्विन की टीम में वापसी रोहित शर्मा की वजह से ही मुमकिन हुई है।
रोहित शर्मा भी शामिल हुए थे मीटिंग में
हाल ही जब टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए सिलेक्टर्स जब टीम का चयन कर रहे थे तो विराट कोहली विदेश से वीडियो कॉल के जरिए इस मीटिंग में जुड़े थे। उनके साथ टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को भी मीटिंग मेंं शामिल होने का मौका मिला। जब टीम का चयन किया जा रहा था तो रोहित शर्मा ने अश्विन की वापसी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्डकप में आर अश्विन का अनुभव टीम इंडिया के बेहद काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें— IND VS ENG: अश्विन ने किया खुलासा, बुमराह के साथ बदजुबानी कर रहे थे एंडरसन
कोहली ने भी किया समर्थन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी आर अश्विन की वापसी का समर्थन किया। रोहित शर्मा के कहने पर विराट कोहली ने अश्विन को टीम में लेने पर अपनी सहमति जताई। हालांकि कोहली ने स्पष्ट किया कि वाशिंगटन सुंदर के फिट न होने की वजह से अश्विन को प्राथमिकता दी जा रही है।
यह भी पढ़ें— T20 World cup 2021: एमएसके प्रसाद बोले-शिखर धवन को भी टीम में रखा जा सकता था
अश्विन का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन
माना जा रहा है कि अश्विन की टीम में वापसी का एक बड़ा कारण आईपीएल मेें उनका शानदार प्रदर्शन भी रहा है। अश्विन में टी20 लीग आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में अश्विन ने 13 विकेट चटकाए थे। इससे पहले आईपीएल 2019 में भी अश्विन 7 के इकॉनिमी रेट से 15 विकेट हासिल किए थे। पावरप्ले में अश्विन कसी हुई गेंदबाजी करते हैं। वहीं विदेशी टीमों में लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों की संख्या अधिक होने के कारण अश्विन टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A44Vpw
https://ift.tt/3k1SftL