भारत के तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, किंग कोहली टॉप पर

5.सुनील गावस्कर- लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपने कैरियर में 125 टेस्ट मैच खेले। जिसकी 214 पारियों में उन्होंने 4 दोहरा शतक लगाया। गवास्कर ने अपने कैरियर में तीन दोहरा शतक वेस्टइंडीज व एक दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाया।

4.राहुल द्रविड़- दीवार के नाम से मशहूर भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में 5 दोहरा शतक जड़े ।उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 271 रहा ।द्रविड़ ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया ,इंग्लैंड, पाकिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक ठोका।

3. सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे टेस्ट करियर में छह दोहरे शतक बनाएं तेंदुलकर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248 रहा। तेंदुलकर ने श्रीलंका बांग्लादेश जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-1 दोहरा शतक बनाया वही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो दोहरा शतक बनाए। तेंदुलकर ने टेस्ट और वनडे में मिलाकर कुल 100 शतक बनाए हैं इनका यह रिकॉर्ड शायद ही कभी टूट पाए।

2. वीरेंद्र सहवाग - क्रिकेट के इतिहास के सबसे निर्भीक और विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार रहे वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों की 180 पारियों में छह दोहरे शतक लगाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 319 रहा है। सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन ,श्रीलंका के खिलाफ दो और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दोहरा शतक लगाया है

1.विराट कोहली- मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अब तक सिर्फ एक काशी टेस्ट मैचों की 138 पारियों में ही 7 दोहरा शतक बना दिए हैं उन्होंने 17 महीने के अंतराल में ही सातों दोहरा शतक जड़ा। एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ही है। विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 254 है| जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wsARTA
https://ift.tt/3khN34M

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post