WPL 2024: RCB और UPW के बीच आज होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का मुंबई और दिल्ली के बीच मैच से रोमांचक आगाज हुआ है। डब्‍ल्‍यूपीएल 2024 का आज 24 फरवरी को दूसरा मुकाबला आरसीबी और यूपीडब्ल्यू के बीच बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। आरसीबी की पुरुष टीम हो या महिला टीम, फैंस में इस टीम को लेकर खासा क्रेज देखने को मिलता है। जिस तरह से डब्‍ल्‍यूपीएल का रोमांचक आगाज हुआ है, फैंस को अगले मुकाबलों से भी वैसी ही उम्‍मीद है। आरसीबी बनाम यूपीडब्‍ल्‍यू मैच से पहले जानते अब तक किसका पलड़ा भारी रहा है।


आरसीबी बनाम यूपीडब्‍ल्‍यू हेड टू हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और यूपीडब्‍ल्‍यू के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 2023 में खेले गए पहले डब्‍ल्‍यूपीएल सीजन में दोनों का आमना-सामना दो बार हुआ था। पहले मैच में यूपीडब्‍ल्‍यू ने आरसीबी को शिकस्‍त दी थी तो दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने यूपीडब्‍ल्‍यू को चारों खाने चित कर हार का बदला चुकता किया था। इस तरह अभी तक दोनों टीमें बराबरी पर हैं। आज देखने वाली बात ये होगी कि कौन इस रेस में आगे निकलता है।

रोमांचकारी रहा सीजन का पहला मैच

डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा। इस मैच के रोमांच को देख फैंस को अंदाजा लग गया होगा कि ये टूर्नामेंट आगे कैसा चलने वाला है। डब्ल्यूपीएल सीजन 2 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। गत विजेता मुंबई ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी। इसके साथ ही डेब्यूटंट सजीवन सजना भी चर्चा में आ गई हैं।

यह भी पढ़ें : जीत का जश्न मनाते समय क्रिकेटर को पड़ा दिल का दौरा, मैदान पर ही तोड़ दिया दम

आखिरी ओवर का रोमांच

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के सामने 172 रन का लक्ष्‍य रखा था। मुंबई की टीम को आखिरी के 2 गेंद में 5 रन की दरकार थी। लेकिन, सेकंड लास्‍ट बॉल पर कप्‍तान हरमनप्रीत कौर पवेलियन को लौट गईं। अब मुंबई को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 5 रन चाहिए थे। मुंबई के डेब्‍यूटंट सजीवन सजना ने अंतिम बॉल पर सिक्स लगाते हुए दिल्ली की मुंह से जीत छीन ली।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा आज बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, सिर्फ करना होगा ये काम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mMoqZzj
https://ift.tt/Yl5EyFL

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post