IND vs SL: रोहित शर्मा का काल बना ये गेंदबाज, 30 गेंद में 6 बार किया आउट

India vs Sri Lanka: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस को निराश किया। दुष्मंता चमीरा (Dushmantha Chameera) की गेंद पर रोहित शर्मा महज 5 रन बनाकर चलते बने। इन 5 रन को बनाने में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 9 गेंदों का सामना किया था। इससे पहले खेले गए दोनों टी-20 मुकाबलों में भी रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके थे। रोहित जैसे दिग्गज बल्लेबाज के बुरी तरह से फ्लॉप रहने के पीछे कारण श्रीलंकाई गेंदबाज दुष्मंता चमीरा हैं। दुष्मंता चमीरा लंबे समय से रोहित शर्मा के लिए काल बने हुए हैं।

दुष्मंता चमीरा के सामने रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देखकर ऐसा लगता है कि मानो वो बल्लेबाजी ही भूल गए हैं। आकड़ों पर नजर डालें तो पाएंगे कि आकड़ें भी इसी बात की गवाही दे रहे हैं। टी-20 इंटरनेशनल में दुष्मंता चमीरा ने रोहित शर्मा के सामने 30 गेंदें फेंकी हैं और 6 बार उन्हें आउट किया है।
यह भी पढ़ें: इस इंडियन क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

chameera.jpg


ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज का किसी युवा गेंदबाज के सामने हथियार डाल देना समझ के परे है। पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाजों को ये कहते हुए सुना गया है कि रोहित शर्म को आउट करना सबसे ज्यादा मुश्किल है। लेकिन, श्रीलंका के खिलाफ फैंस ने जो देखा वो वाकई हैरान करने वाला नजारा था।

वहीं अगर तीसरे टी-20 मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दसुन सनाका के 38 गेंदों पर 74 रनों की पारी के बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हैं। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़ें: लियाम लिविंगस्टोन ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VJj1Za0
https://ift.tt/kIluAsN

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post