न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल (Jeetan Patel) ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया है। न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट 44 वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले इस फिरकी गेंदबाज ने अपनी ऑलटाइम इलेवन टीम में 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शामिल किया है। जीतन पटेल की ऑलटाइम इलेवन टीम में गौर करने वाली बात ये ही कि उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों पर भी जीतन पटेल ने ना के बराबर भरोसा जताया है। जीतन पटेल की टीम में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक थे।
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलेस्टर कुक जीतन पटेल की टीम में बतौर ओपनर नजर आ रहे हैं। कुक का साथ देने के लिए जीतन पटेल ने मैथ्यू हैडन को चुना है। वहीं नंबर 3,4,5 पर क्रमश: रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ का नाम है। जीतन पटेल ने अपनी टीम में 2 विकेटकीपर को चुना है।
एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा दोनों ही खिलाड़ी जीतन पटेल की ऑलटाइम इलेवन टीम में शामिल हैं।हालांकि, उन्होंने अपनी टीम का विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को बनाया है। जीतन पटेल ने 2 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में शामिल किया है।
Jeetan Patel All Time XI: एलेस्टर कुक (इंग्लैंड), मैथ्यू हैडन (ऑस्ट्रेलिया), रिकी पॉटिंग (ऑस्ट्रेलिया), जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका), राहुल द्रविड़ (भारत), कुमार संगकारा (श्रीलंका), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), वसीम अकरम (पाकिस्तान), मिचेल जॉनशन (ऑस्ट्रेलिया), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), मुथैया मुरलीथरन (श्रीलंका)।
यह भी पढ़ें: एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h4SwWvM
https://ift.tt/8I4ctNW