सबसे ज्यादा विश्वकप मैच खेलने वाले टॉप- 5 खिलाड़ी,महान सचिन भी सूची में

5. सनथ जयसूर्या- श्रीलंका के क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार सनथ जयसूर्या का श्रीलंकाई क्रिकेट में योगदान अभूतपूर्व रहा है। सर्वाधिक वर्ल्ड कप मुकाबले खेलने के मामले में जयसूर्या पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अपने कैरियर में कुल 38 विश्वकप मैच खेले हैं। जिसमें उनका औसत लगभग 35 का रहा है और कुल 1165 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 6 अर्धशतक भी लगाया है। गेंदबाजी में उन्हें 27 विकेट मिला है।

4. वसीम अकरम- अपने जमाने के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में शुमार रहे वसीम अकरम वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले वसीम अकरम ने कुल 38 मैच खेले ,जिसमें उन्होंने 55 विकेट हासिल किया। इस दौरान उनका औसत 23.83 रहा।

3. मुथैया मुरलीधरन - टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले श्रीलंका के महान स्पिनर मुरलीधरन ने अपने करियर में कुल 40 विश्वकप मैच खेले हैं ,जिसमें उन्होंने 68 विकेट लिए । मुरलीधरन ने अपने कैरियर में 1996, 2007 और 2011 के विश्वकप मुकाबले खेले हैं।

2. सचिन तेंदुलकर - क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने कैरियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। अपने कैरियर में सचिन ने कुल 45 विश्वकप मैच खेले हैं ,जिसमें उन्होंने लगभग 57 की औसत से 2278 रन बनाएं।बॉलिंग में भी उन्होंने कुल 8 विकेट अपने नाम किए।

1. रिकी पोंटिंग -ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे रिकी पोंटिंग अपनी चतुराई भरी कप्तानी और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे ।पोंटिंग की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने लगातार दो बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। पोंटिंग के नाम ही सबसे ज्यादा विश्व कप मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड है ।उन्होंने कुल 46 विश्वकप मुकाबले खेले हैं ।जिसमें लगभग 46 की औसत से 1743 रन बनाए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EW3iw7
https://ift.tt/3kjX1Cs

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post