T20 इंटरनेशनल में तीन सबसे बड़े ओपेनिंग पार्टनरशिप,जानिए नम्बर-1 पर किस टीम का है नाम

1.हजरतुल्लाह जजई-उस्मान घनी(236 रन)- देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए अफगानिस्तान ने इस मैच में 20 ओवर में 278 रन बनाए थे अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 236 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की इसी मैच में हजरतुल्लाह ने 62 गेंद में 162 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी जिसमें 11 चौके और 16 छक्के शामिल थे। जबकि घनी ने 48 गेंदों में 73 रन बनाए ,जिसमें 7 चौके 3 छक्के शामिल थे।

2. एरोन फिंच- डी आरसी शार्ट (223 रन) -2018 में हरारे में खेले गए इस मैच में जिंबाब्वे के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के ओपनर फिंच और शार्ट ने पहले विकेट के लिए 223 रन जोड़ डाले। फिंच ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 76 गेंदों में 172 रन ठोक डाले जिसमें 16 चौके और 10 छक्के शामिल थे ।उनका स्ट्राइक रेट 226.32 रहा। जबकि शार्ट ने 42 गेंदों में 46 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 100 रनों से जीता था।

3.George Munsey- Kyle coetzer (200 रन) - 16 सितंबर 2019 को डबलिन में खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए स्कॉटलैंड के ओपनर मुंसे और कोएटजर ने पहले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। जिसमे मुंसे ने 56 गेंदों में 127 रन बनाए। इस पारी में बल्लेबाज ने 5 चौके और 14 छक्के लगाए। कोएटजर ने 50 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। स्कॉटलैंड यह मैच 58 रनों से जीत गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3H7eFmI
https://ift.tt/3bST1Ei

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post