BCCI द्वारा जारी किया गया दर्शकों के लिए कोविड गाइडलाइन, दोनों डोज लेने वाले को ही मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से टेस्ट मैच खेला जाना है इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोनावायरस लाइन जारी किए हैं। बीसीसीआई ने साफ किया है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वाले लोग को ही मैच देखने की इजाजत मिलेगी। इसके साथ ही स्टेडियम में दाखिल होने के 48 घंटे पहले की आरटी- पीसीआर रिपोर्ट को भी जरूरी बताया है।

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार कोरोनावायरस के नियमों को लेकर प्रशासन और बीसीसीआई के बीच एक बैठक बहुत ही जल्द होने वाली है ।इसमें सभी नियमों को तय किया जाएगा। इस नियम पर भी चर्चा होगी कि दर्शकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जाए या फिर उन्हें साथ बैठने की छूट दी जाए। अगर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जाएगा तो दर्शकों की संख्या आधी हो जाएगी और टिकट के दाम में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

गौरतलब है कि भारत पहले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेगा| रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह ,मोहम्मद शमी इस टेस्ट सीरीज में नहीं पार्टिसिपेट कर रहे हैं। जबकि दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली टीम में वापसी करेंगे और उन्हीं के कप्तानी में भारतीय टीम खेलेगी |

कानपुर के लिए भारत की टेस्ट टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएस भारत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा |



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cdsOkb
https://ift.tt/2YLrjGI

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post