भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाना है। इस मैच में भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे| भारत के ओपनर रोहित शर्मा को दोनों टेस्ट मैचों से आराम दिया गया है। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट खेल रहे धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत को और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दोनों टेस्ट मैचों से आराम दिया गया है।विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रिद्धिमान साहा को चुना गया है |जबकि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के तरफ से खेलने वाले केएस भरत को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जगह मिली है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया-अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा इस मैच की कप्तानी विराट कोहली करेंगे यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है भारत को दोनों टेस्ट खेलने से पहले 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 3 वर्षों का T20 इंटरनेशनल सीरीज खेलना है। विराट कोहली पहले ही T20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ चुके हैं उनके जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ksSgqc
https://ift.tt/3qvYFot