ICC T20 रैंकिंग में बल्लेबाजी में बाबर और गेंदबाज़ी में हसरंगा बने टॉपर, मलान और शम्सी रैंकिग में लुढ़के

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दुबई में चल रहे T20 वर्ल्ड कप के चार पारियों में 66 की औसत से अब तक 198 रन बनाए हैं जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 124.52 रहा है। बाबर इससे पहले 2018 में T20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे जिसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज मलान ने शानदार प्रदर्शन कर उनका स्थान छीना था।अभी बाबर आजम के 823 अंक हैं जबकि मलान के 798 अंक हैं।

पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार चार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है ।बटलर ने भी पिछले मैच में शानदार शतक लगाया जिससे उन्होंने रैंकिंग में भी लंबा छलांग लगाया है। 14 पायदान की लंबी छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदू हसरंगा कैरियर में पहली T20 में नंबर वन गेंदबाज बने हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी इस फॉर्मेट में टॉप गेंदबाज थे। इस वर्ल्ड कप में हसरंगा अब तक 7 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं। हसरंगा इस वर्ल्ड कप में एक हैट्रिक भी ले चुके हैं। हालांकि इस मैच में श्रीलंका हार गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nSkmwf
https://ift.tt/3mDAodM

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post