Ind vs Nz: डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक, भारत का स्कोर 200 के पार

कानपुर में खेले जा रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा जो बस 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा ने गिल के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की और लंच तक भारत के स्कोर को 82 रन तक ले गए। लंच के बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय टीम लड़खड़ा गई। चेतेश्वर पुजारा ,गिल तथा कप्तान रहाणे जल्द ही आउट हो गए। गिल ने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। गिल का यह अर्धशतक उनके सात टेस्ट पारियों के बाद आया था।

जैमिसन का जलवा
कानपुर के पिच पर आमतौर पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है ।लेकिन आज के मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने भारतीय बल्लेबाजों को पूरी तरीके से अपने शानदार गेंदबाजी से दबाव में रखा। इस तेज गेंदबाज ने अब तक भारत के 3 विकेट झटके हैं। दोनों ओपनर मयंक अग्रवाल ( 13 )और गिल (52) तथा कप्तान अजिंक्य रहाणे (35) को पवेलियन भेजा है।

अय्यर और जडेजा ने संभाला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के 4 विकेट 145 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद डेब्यू कर रहे हैं श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने पारी संभाला । इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 124 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसी दौरान श्रेयस अय्यर ने अपना शानदार अर्धशतक जड़ा। डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के विशिष्ट लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी जुड़ गया है। अय्यर ने 99 गेंदों में अभी तक नाबाद 54 रन बनाए हैं जिसमें 7 चौके शामिल है। वही जडेजा 56 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें 3 चौके शामिल हैं।

खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 71.2 ओवर में 213 रन पर चार विकेट है। रविंद्र जडेजा 58 गेंदों में 27 और श्रेयस अय्यर 102 गेंदों में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HVAaas
https://ift.tt/3cKqPEn

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post