IND vs NZ:T20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, केन विलियमसन हुए बाहर ,टीम साउदी होंगे कप्तान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच t20 सीरीज का पहला मुकाबला कल जयपुर में खेला जाएगा ।न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी टीम सऊदी करेंगे । न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के तरफ से है बताया गया है, कि केन विलियमसन लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं जिसके कारण कुछ दिनों का ब्रेक लेना चाह रहे हैं |टेस्ट सीरीज से वे फिर से टीम में जुड़ जाएंगे।न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर है जिसे तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं| पहला T20 मैच 17 नवंबर को जयपुर में ,दूसरा 19 नवंबर को रांची में और तीसरा 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा।

टेस्ट सीरीज खेलेंगे विलियमसन
T20 सीरीज होने के बाद टेस्ट सीरीज होना है |जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन टीम के साथ जुड़ेंगे। लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे विलियमसन बायो बबल में है।14 नवंबर को न्यूजीलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ी थी। जिसमें उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DoTE4E
https://ift.tt/3Hthyyi

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post