न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने का शेड्यूल्ड तय है। भारतीय टीम इस दौरे को लेकर अपने तैयारी शुरू कर दी थी। भारत की एक टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट मिलने से चारों तरफ हड़कंप मचा है। इस वैरीअंट को बहुत ही ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में इस नए वेरिएंट के 30 से अधिक मामले मिले हैं। इस वैरिएंट को बी.1.1.529 नाम दिया गया है। इसने वैरीएंट के मिलने से भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरा पर असर दिख सकता है। भारत और अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट तीन वनडे और टी-20 मैच खेले जाने हैं।
एक्सपर्ट का मानना है इस नए वैरिएंट के कारण कोरोना का चौथा लहरा सकता है। 30 से ज्यादा के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार हाई अलर्ट पर है। देश में बाहर से आने वाली है यात्रियों पर सख्ती से जांच की जा रही है। डॉक्टरों का मानना है अगर इस पर सख्ती से नियमों का पालन नहीं किया गया तो फिर से लॉक डाउन लग सकता है। ऐसे में भारत का फिरकी दौरा भी टल जाएगा।
भारतीय टीम दिसंबर महीने में यहां दौरा पूरा करने के इरादे से आएगी। पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में, दूसरा 26 दिसंबर से सेंचुरियन में ,जबकि तीसरा केपटाउन में 3 जनवरी से खेला जाएगा। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से प्रायोजित है। पहला वनडे पार्ल,दूसरा 14 और 16 जनवरी को केपटाउन में खेला जाना है। इसके बाद 4 टी20 19,21,23,26 जनवरी को खेले जाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HPMych
https://ift.tt/3laVHT2