दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट द्वारा अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए कप्तान ऋषभ पंत, ओपनर पृथ्वी शॉ के अलावे अक्षर पटेल और अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नार्खिया को रिटेन किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने कुछ कड़े फैसले लेते हुए भारत के ओपनर शिखर धवन, अनुभवी गेंदबाज अश्विन और श्रेयस अय्यर को नीलामी के लिए रिलीज कर दिया है। अन्य सभी टीमों द्वारा 30 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण ऋषभ पंत को आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई थी।
राजस्थान रॉयल्स इन चार खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
राजस्थान रॉयल्स की अगर बात की जाए तो होने वाले ऑक्शन से पहले अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जॉस बटलर जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जयसवाल और लिविंगस्टोन पर टीम मैनेजमेंट अपना भरोसा जता सकती है। हालांकि दो विदेशी खिलाड़ी को ही एक टीम द्वारा रिटेन किया जा सकता है, तो देखने वाली बात यह होगी कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट द्वारा इन तीनों में से किसे बाहर रहना पड़ सकता है।
रिटेंशन के नियम क्या हैं
30 नवंबर तक सभी आठ पुरानी टीमों द्वारा अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची अपनी होगी सभी आठ फ्रेंचाइजी टीम में ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं ।जिसमें कंबीनेशन तीन भारतीय एक विदेशी या फिर दो भारतीय दो विदेशी रह सकता है ।इस बार फ्रेंचाइजी टीमों के पास राइट टू मैच का ऑप्शन नहीं होगा। सभी फ्रेंचाइजी टीमों के पास ₹90 करोड़ होंगे। कोई फ्रेंचाइजी अगर चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसके 90 करोड़ में से 42 करोड़ काट लिए जाएंगे। इसी तरह से अगर सिर्फ एक खिलाड़ी को अगर कोई टीम रिटेन करती है तो उसको इसके बदले 14 करोड़ रुपए कटेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZqELjN
https://ift.tt/3nVCS8g