T20 इंटरनेशनल में 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-5 बॉलर, लिस्ट में एक भारतीय भी

1.स्टुअर्ट ब्रॉड - 2007 में T20 का पहला वर्ल्ड कप खेला जा रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए भारत के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड के 6 गेंद में छह छक्के जड़ दिए थे। यह ओवर आज तक के T20 इतिहास में सबसे महंगा ओवर बना हुआ है।

2.अकिला धनंजय- साल 2021 की शुरुआत में ही श्रीलंका टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी। एंटीगुआ के मैदान पर खेले जा रहे हैं एक T20 मैच के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने श्रीलंका के बॉलर अकिला धनंजय को एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए। युवराज सिंह के बाद पोलार्ड ही ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय T20 मैच में 6 बॉल पर छह छक्के जड़े हैं।

3.शिवम दुबे- भारतीय टीम के ऑल राउंडर शिवम दुबे साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में 34 रन दे डाले |जिसमें टीम सेफर्ट ने 17 और रॉस टेलर ने 16 रन बनाए । जबकि इस ओवर में दुबे ने एक नो बॉल भी डाला था।

4.इजतुल्लाह दौलतजाई- 2012 के आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से था इस मैच में अफगानिस्तान के बॉलर इजतुल्लाह ने एक ओवर में 32 रन दे दिए थे। पूरे मैच के दौरान उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

5.वेन पर्नेल- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पर्नेल ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में एक ओवर में 32 रन खर्च कर डाले थे इस ओवर में 32 रन खर्च करने के साथ ही वह अफगानिस्तान के बॉलर इजतुल्लाह के इस अनचाहे रिकॉर्ड का बराबरी कर लिए ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bHuvWT
https://ift.tt/3whPusP

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post