T20 इंटरनेशनल में सबसे रन बनाने वाली टॉप-3 टीम, भारत भी इस लिस्ट में शामिल

1. अफगानिस्तान - T20 में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान टीम के पास है जिसने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में 3 विकेट खोकर विश्व भर में 278 रनों का विशाल स्कोर बना दिया था। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 6 विकेट खोकर 194 रन ही बना पाई थी। अफगानिस्तान ने इस मैच को 84 रनों के बहुत बड़े अंतर से जीता था। इस मैच के सुपरस्टार रहे बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने सिर्फ 62 गेंदों में 11 चौके और 16 छक्के की मदद से 162 रन बनाए थे।

aus_vs_sri.jpg

2. ऑस्ट्रेलिया - सर्वाधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए एक मैच में 3 विकेट खोकर 263 रन बना दिया था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 9 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। इस मैच के नायक रहे ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 65 गेंदों में 14 चौके और 9 छक्के की मदद से 145 रन बना दिए थे।

ind_vs_sri.jpg

3.भारत- एक मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हमारे देश भारत का नाम है |जिसने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हुए एक मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना दिए थे। भारत के विस्फोटक ओपनर और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने सिर्फ 43 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्के लगाकर 118 रन बनाए थे। श्रीलंका ने स्कोर का पीछा करते हुए 17.2 ओवर में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EGOHEA
https://ift.tt/3CIt6ej

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post