T20 WC: आज इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से, जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी इंग्लैंड,ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग-11

यूएई में चल रहे हैं 2020 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में दिख रही है| ग्रुप ए के लीग मुकाबले में आज श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्का करना चाहेगी। टीम की सबसे बड़ी ताकत इनकी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना है, इंग्लैंड के स्पिनर भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले मैच में जिस तरह से अपने पुराने प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबले में धूल चटाया उसे देख कर यह कहा जा सकता है कि इंग्लैंड वर्ल्ड कप के प्रबल दावेदार में से एक है।

ओपनर बल्लेबाज और स्पिनर कर रहे हैं लाजवाब प्रदर्शन
स्पिनर आदिल रशीद मोईन अली ने अब तक लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की है। इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉस बटलर ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए किसी भी लक्ष्य को बड़े आसानी से पार करने में इंग्लैंड के लिए मुख्य भूमिका निभाई है। ऊपर के तीन बल्लेबाज है लगभग मैचों में बल्लेबाजी से जीत दिला रहे हैं जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाज को मौका ही नहीं मिला है। कप्तान मोर्गन का फॉर्म पिछले कुछ दिनों से काफी निराशाजनक रहा है लेकिन कप्तानी लाजवाब रही है |वह विपक्षी टीम के सभी कमजोरियों का प्लान सही से कर उसका फायदा उठाते हैं, और गेंदबाजों का प्रयोग बड़ा ही सोच समझ कर कर रहे हैं।

इंग्लैंड का संभावित एकादश: इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टायमल मिल्स|

श्रीलंका का संभावित एकादश:दासुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZCqhgj
https://ift.tt/2ZDSQds

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post