T20 WC 2021: स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में बन सकते हैं कई रिकॉर्ड, तीन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो आज भारतीय क्रिकेटर बना सकते हैं-

रोहित पूरा कर सकते हैं 3000 T20 इंटरनेशनल रन- रोहित शर्मा ने अपने कैरियर में 114 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें 32.43 की औसत से 2952 रन बनाए हैं। आज स्कॉटलैंड से होने वाले मुकाबले में अगर रोहित 48 रन बना लेते हैं तो वह 3000 के आंकड़े को पर कर लेंगे। T20 इंटरनेशनल में 3000 रन से ज्यादा बनाने वाले खिलाड़ी मात्र दो ही हैं। एक विराट कोहली दूसरे मार्टिन गप्टिल। कोहली ने अब तक 3225 रन बनाए हैं, वही गुप्टिल ने 3069 रन बनाए।

हार्दिक पूरा कर सकते इंटरनेशनल में छक्कों का शतक

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अब तक अपने कैरियर में 63 वनडे 11 टेस्ट और 52 टी20 खेले हैं। जिसमें कुल 98 छक्के जड़ चुके हैं। आज होने वाले मुकाबले में अगर हार्दिक दो और छक्के लगा लेते हैं तो उनके खाते में 100 इंटरनेशनल छक्के हो जाएंगे।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा T20 विकेट लेने वाले बॉलर बन सकते हैं बुमराह

भारत की ओर से सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज फिलहाल यजुवेंद्र चहल हैं। जिन्होंने अब तक 63 T20 इंटरनेशनल विकेट लिया है। बुमराह खाते में अभी 62 विकेट हैं। आज होने वाले मुकाबले में अगर बुमराह 1 विकेट ले लेते हैं तो चहल की बराबरी कर लेंगे अगर दो लेते हैं तो उनका रिकॉर्ड तोड़, भारत के T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31nZxRw
https://ift.tt/3EQnfEn

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post