T20 में गेंद शेष रहते हुए भारत की पांच सबसे बड़ी जीत

5.अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंद शेष रहते जीत- साल 2010 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के ग्रास आईलेट में 30 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया था। अफगानिस्तान ने इस मैच में 8 विकेट खोकर 115 रन बनाया था ।जवाब में भारत ने 15 ओवर में इस मैच को जीत लिया था।

4. श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंद शेष रहते जीत- श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए साल 2016 में भारत ने 37 गेंद शेष रहते ही 82 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। शेष गेंद रहते हुए जीत के लिहाज से यह भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में भारत के स्पिनर अश्विन ने 4 विकेट लिए थे।

3.जिम्बाब्वे के खिलाफ 41 गेंद शेष रहते जीत - जिंबाब्वे के खिलाफ खेलते हुए भारतीय टीम ने 2016 में 99 के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए 13.1 ओवर में प्राप्त कर लिया था। भारत के ओपनर केएल राहुल और मनदीप सिंह ने अविजित रहते हुए भारत को यह जीत दिलाया था। इस मैच में भारत ने 41 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर लिया था।

2.यूएई के खिलाफ 59 गेंद शेष रहते जीत- 2016 एशिया कप के दौरान मुकाबले में यूएई ने भारत के सामने 82 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे भारत ने 10.1 ओवर में 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया था इस मैच में रोहित शर्मा ने धुआंधार 39 और युवराज सिंह ने ताबड़तोड़ 25 रन जड़े थे। इस मैच को भारत 59 गेंद शेष रहते जीत लिया था।

1.स्कॉटलैंड के खिलाफ 81 गेंद शेष रहते जीत - दुबई में चल रहे हैं वर्ल्ड कप मुकाबले में कल भारत का मुकाबला स्कॉटलैंड से था। वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए भारत को नेट रन रेट सुधारने की आवश्यकता थी। स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए 86 रनों के लक्ष्य को भारत को 43 गेंदों में तय करने पर नेट रन रेट में काफी सुधार हो जाता। भारतीय ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा के विस्फोटक बल्लेबाजी की मदद से भारत ने इस लक्ष्य को 39 गेंदों में ही पार कर लिया। इस लक्ष्य को भारत ने 81 गेंद रहते ही पा लिया। गेंद शेष रहने के लिहाज से इस फॉर्मेट में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ETizxU
https://ift.tt/3GWr256

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post