Australia vs England: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सिडनी के मैदान पर कमबैक किंग के नाम से मशहूर उस्मान ख्वाजा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए धागा खोल दिया। तकरीबन ढाई साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने वाले उस्मान ख्वाजा ने जहां पहली पारी में 137 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने दमदार शतक जड़ दिया है। उस्मान ख्वाजा ने दूसरी पारी में 150 से भी कम गेदों पर अपना शतक पूरा किया। यह उस्मान ख्वाजा के टेस्ट करियर का 10वां शतक है।
उस्मान ख्वाजा को चीयर करने के लिए उनकी पत्नी और नन्ही बच्चा भी मैदान पर मौजूद हैं। उस्मान ख्वाजा ने जैसे ही दूसरी पारी में शतक जड़ा वैसे ही उनकी पत्नी का रिएक्शन देखने लायक था। ख्वाजा की पत्नी खुशी से झूम उठती हैं। वहीं पहली पारी के दौरान भी जब उस्मान ख्वाजा ने शतक पूरा किया था तब उनकी पत्नी का रिएक्शन देखने लायक था।
ये भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं Rohit Sharma के 264 रनों का रिकॉर्ड, लिस्ट में 2 भारतीय
उस्मान ख्वाजा ने अगस्त 2019 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेला था। उस्मान ख्वाजा 35 साल के हैं ऐसे में इस बात की उम्मीद काफी कम थी कि वह टेस्ट टीम में दोबारा वापसी कर पाएंगे। ट्रेविस हेड के चोटिल होने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। एशेज के पहले 3 टेस्ट मैचों में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
उस्मान ख्वाजा ने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और दोनों पारी में शतक लगाकर साबित कर दिया कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर पारी घोषित की। पहली पारी में मिली बढ़क के आधार पर इंग्लैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 387 रन बनाने हैं।
VIDEO: उस्मान ख्वाजा की बीवी और बेटी का रिएक्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r1Z6Wc
https://ift.tt/3F8KpWi