दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में क्रिकेट के हर फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली के इस फैसले के बाद फैंस के अलावा कई खिलाड़ियों को भी काफी हैरानी हुई थी। फैंस के मन में यह सवाल लगातार घूम रहा है कि विराट कोहली कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा के अंडर में कैसे खेलेंगे। हालांकि, इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने केएल राहुल के नेतृत्व में खेला था। कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन आया है और उन्होंने बड़ी बात बोली है।विराट का मानना है कि लीडर बनने के लिए आपको कप्तान होने की जरूरत नहीं है।
फायरसाइड चैट में विराट कोहली ने कहा, 'लीडर बनने के लिए आपको कप्तान होने की आवश्यकता नहीं है। यह उतना ही सरल है जब एमएस धोनी टीम में थे। जब धोनी टीम में थे तब इसका मतलब ये नहीं था कि वो एक लीडर नहीं थे। वो ऐसे इंसान थे जो हमें लगातार इनपुट दे रहे थे।'
बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी ने अपने करियर के आखिरी दौर में विराट कोहली के नेतृत्व में वनडे और टी-20 मैच खेला था। 2019 विश्वकप में भी धोनी के टीम में होने के बावजूद विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन, धोनी ने बिना किसी तनाव के मुकाबले खेले थे।
धोनी इंडियन क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े कप्तान रहे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 विश्वकप, 2011 वनडे विश्वकप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। धोनी ने आईपीएल में भी अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। धोनी की कप्तान में CSK ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
यह भी पढ़ें: धोनी क्यों नहीं रखते हैं मोबाईल फोन? जानकर रह जाएंगे हैरान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EB5Ss3VMy
https://ift.tt/mnsGPZEk0