IND vs SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है अब बारी वनडे सीरीज की है। केएल राहुल की कप्तानी में 19 जनवरी से Boland Park स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह सीरीज कई मायनों में खास होने वाली है क्योंकि इस सीरीज में विराट कोहली द कैप्टन नहीं बल्कि विराट कोहली (Virat Kohli) केवल एक प्लेयर के रूप में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) इस वनडे सीरीज में बतौर कप्तान नजर आने वाले हैं। केएल राहुल जिन्हें भविष्य का कप्तान माना जा रहा है यह सीरीज उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
टीम इंडिया सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। बीसीसीआई ने टीम की तैयारियों से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में भी सारी लाइमलाइट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बटोरी है। टीम के नए कप्तान केएल राहुल टीम मीटिंग लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं विराट कोहली पूरी शिद्दत से शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर के साथ खड़ो होकर नए कप्तान केएल राहुल को सुनते दिखे।
वहीं टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी टीम मीटिंग में खिलाड़ियों से काफी देर तक बातचीत की। मालूम हो कि टीम टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद ये विराट कोहली की पहली सीरीज होने वाली है। विराट कोहली लंबे समय से शतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में विराट चाहेंगे कि इस सीरीज को यादगार बनाया जाए।
यह भी पढ़ें: 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी जिन्होंने की भारतीय महिलाओं से शादी
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 और दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को बोलैंड पार्क में खेला जाना है। वहीं तीसरा और अंतिम मुकाबला 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। मालूम हो कि टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 2-1 से हराया था।
यह भी पढ़ें: 5 क्रिकेटर जिन्होंने प्यार में खाया है धोखा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FuVqSh
https://ift.tt/3IgTfUb