पूरे देश पर चढ़ा वर्ल्ड कप का खुमार, आखिर धोनी और कपिल देव ने क्यों बनाई दूरी, जानें

वर्ल्ड कप 2023 की खुमारी पूरे देश पर चढ़ी हुई है। टीम इंडिया ने लगातार 8वीं जीत दर्ज कर भारतीय फैंस के मन में खिताब जीतने की उम्‍मीद जगा दी है। वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट के सभी दिग्‍गज नजर आए है, लेकिन भारत को विश्व विजेता बनाने वाले दो पूर्व कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी अभी तक किसी भी मैच में टीम इंडिया की हौसला अफजाई करने के लिए स्टेडियम नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में हर तरफ ये सवाल उठ रहे हैं कि ये दोनों दिग्गज कप्तान आखिर कहां हैं? कपिल देव की अगुआई में भारत ने 1983 और धोनी की कमान में 2011 में वनडे विश्व कप जीता था।


बीसीसीआई ने नहीं दिया गोल्डन पास?

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विश्व कप से पहले कुछ बड़ी हस्तियों को टूर्नामेंट के मुकाबलों को देखने के लिए गोल्डन पास दिए थे। इसमें पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और महान अभिनेता रजनीकांत शामिल थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव को ये पास नहीं दिया गया है। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी बीसीसीआई से आग्रह किया था कि इन दो दिग्गज कप्तानों को गोल्ड पास दिया जाना चाहिए।

फाइनल और सेमीफाइनल देखने का मिल सकता है आमंत्रण

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए नई योजना बना रहा है। इसके तहत, धोनी और कपिल देव के अलावा कई भारतीय कप्तानों को मैच देखने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर उठे रहे सवाल

प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर ये सवाल उठा रहे हैं कि इतना बड़ा टूर्नामेंट भारत में आयोजित हो रहा है और इसके बावजूद दोनों पूर्व कप्तान अभी तक एक भी मैच देखने के लिए स्टेडियम क्यों नहीं पहुंचे। प्रशंसक बीसीसीआई की इन दिग्गजों कप्तानों की अनदेखी करने पर काफी खफा भी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/d6EIelq
https://ift.tt/oKA3i1g

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post