IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज टीम इंडिया में होगा बदलाव! कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

IND vs SA Probable Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला आज 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्‍टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं। विजय रथ पर सवार भारत ने जहां अभी तक अपने 7 में से 7 मैच जीते हैं तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 7 में से 6 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनी ये दोनों टीमें आज अपना दबदबा बनाने उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्‍या हो सकती है।


हार्दिक पांड्या चोट के कारण शेष वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्‍लेसमेंट के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। आज देखने वाली बात ये होगी कि टीम मैनेजमेंट किसी खिलाड़ी को आराम देकर प्रसिद्ध कृष्णा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में चुनता है या नहीं? लेकिन, विजयी रथ पर सवार रोहित शर्मा शायद ही प्‍लेइंग इलेवन से छेड़छाड़ करें। क्‍योंकि हार्दिक के बाहर होने के बाद भी टीम शानदार लय में है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें : जब रातभर फूट-फूटकर रोते रहे विराट कोहली, जानें क्या हुआ था उस रोज

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी।

यह भी पढ़ें : विराट के जन्मदिन के लिए ईडन गार्डंस में खास तैयारी, कोहली देंगे रिटर्न गिफ्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/R6gDFfE
https://ift.tt/qDngzU0

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post