Anushka Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर वनडे में 49वां शतक लगाते हुए सचिन तेंदुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी की है। कोहली ने साउथ अफ्रीका खिलाफ शतक जड़ फैंस को तोहफा दिया है। इस मैच के दौरान हर भारतीय फैंस ने जश्न मनाया। वहीं, पति की सेंचुरी पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जमकर प्यार लुटाया और अपनी खुशी जाहिर की। वहीं, विराट कोहली ने मैच के दौरान अनुष्का शर्मा का गाना बजते ही डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान किंग कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा का गाना ऐवईं ऐवईं... बजते ही डांस करते नजर आए थे, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कोहली अनुष्का के गाने का हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। इस दौरान हर कोई टीम इंडिया को चीयर करता दिख रहा है।
किंग कोहली ने कॉपी किया शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप
इस मैच के दौरान किंग कोहली ने शाहरुख का सिग्नेचर स्टेप भी कॉपी किया। इसका भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट शाहरुख खान का छैलया सॉन्ग गुनगुनाते दिख रहे हैं। इसके बाद किंग कोहली शाहरुख का सिग्नेचर स्टैप करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें : भारत की लगातार 8वीं जीत के बाद कुछ ऐसा है प्वाइंट टेबल का हाल
अनुष्का शर्मा ने लुटाया प्यार
विराट कोहली ने जन्मदिन पर शतक लगाने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन गए हैं। जहां मैैच के दौरान विराट ने डांस कर पत्नी अनुष्का को याद किया तो वहीं अनुष्का शर्मा ने भी विराट के शतक पर खुशी जाहिर की। अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा... अपने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट। इसके साथ ही दिल इमोजी के साथ प्यार भी लुटाया।
यह भी पढ़ें : पूरे देश पर चढ़ा वर्ल्ड कप का खुमार, आखिर धोनी और कपिल देव ने क्यों बनाई दूरी, जानें
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/H8zZ5Kb
https://ift.tt/KwOJ9Ar