IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है। आईपीएल सीजन 15 के लिए दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद को जोड़ा गया है। अब जब नीलामी में 1 महीने से भी कम का समय शेष रह गया है तो फैंस के मन में यह सवाल है कि इस मेगा ऑक्शन में उतरने से पहले किस टीम की पर्स में कितना पैसा बाकी है? किस टीम के साथ कौन सा खिलाड़ी जुड़ा हुआ है? मेगा ऑक्शन से जुड़े ऐसे तमाम सवालों का जवाब हम इस आर्टिकल के माध्यम से देने कोशिश करेंगे। प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स फिलहाल पैसों के मामले में सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन करने के बावजूद पंजाब किंग्स के पर्स में अभी 72 करोड़ रुपए मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स के बाद दूसरे सबसे ज्यादा पैसे वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद है। सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 68 करोड़ रुपए की धनराशि बची हुई है। हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर, राशिद खान जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है वहीं केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक को रिटेन किया है। इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की हालात सबसे ज्यादा पतली नजर आ रही है।
पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्किया को रिटेन करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में अब सिर्फ 47.5 करोड़ रुपए ही शेष हैं। इतनी राशि में मेगा ऑक्शन में उसे कम से कम 14 खिलाड़ियों को खरीदना होगा। आईपीएल की दो नई टीम लखनऊ और अहमदाबाद की बात करें तो इनके पर्स में 60 करोड़ और 53 करोड़ की राशि शेष है। बता दें कि आईपीएल में टीमें ज्यादा से ज्यादा 25 और कम से कम 18 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2022 के लिए लखनऊ टीम ने चुने 3 खिलाड़ी
कुछ इस प्रकार नजर आती है लिस्ट-
पंजाब किंग्स – 72 करोड़
SRH- 68 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 62 करोड़
लखनऊ- 60 करोड़
RCB- 57 करोड़
अहमदाबाद- 53 करोड़
CSK- 48 करोड़
मुंबई इंडियंस- 48 करोड़
KKR- 48 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 47.5 करोड़
यह भी पढ़ें: विराट कोहली 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qELxgn
https://ift.tt/3rz8tNm