NZ vs BAN: बांग्लादेश ने खत्म किया 32 मैचों का सूखा, वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराया

Bangladesh beat New Zealand: मुशफिकुर रहीम ने काइल जैमीसन द्वारा फेंके जा रहे 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर जैसे ही ऑफसाइड की दिशा में चौका मारा वैसे ही बांग्लादेश टीम ने इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से रौंद दिया। बांग्लादेश ने 32 मुकाबलों के बाद न्यूजीलैंड में किसी फॉर्मेट में जीत हासिल की है। इससे पहले किसी भी फॉर्मेट में चाहे टी-20 हो या वनडे उसने न्यूजीलैंड में जीत हासिल नहीं की थी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही बांग्लादेश टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड वो टीम है जिसे उसके घर पर हरा पाने में बड़ी से बड़ी टीमों के पसीने छूट जाते हैं। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2009 में टेस्ट मैच जीता था। इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड टीम का अपनी धरती पर लगातार 17 मैच से अजेय चल रहा रिकॉर्ड भी टूट गया है। इस जीत को सेलिब्रेट करने के लिए बांग्लादेश टीम के फैंस मैदान पर मौजूद थे। जैसे ही मुशफिकुर रहीम ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई वैसे ही फैंस का उत्साह देखने लायक था। वहीं बांग्लादेशी खेमे में भी खुशी की लहर दौड़ गई थी।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 16 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें ये बांग्लादेश की पहली जीत है। 15 मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम ने ही बाजी मारी है। बांग्लादेश को मिली इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज इबादत हुसैन जिन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 46 रन देकर छह विकेट झटके थे।

इस शानदार प्रदर्शन के लए इबादत हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड टीम ने पहली पारी में 328 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 458 रनों पर खत्म हुई। बांग्लादेश ने पहली पारी में 130 रनों की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में महज 169 रन पर ऑलआउट हो गई। 50 से भी कम रन का पीछा करने उतरे बांग्ला टाइगर ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ETXy5t
https://ift.tt/3pSUFOi

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post