The Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बारिश से प्रभावित इस मैच में उस्मान ख्वाजा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया। 35 वर्षीय उस्मान ख्वाजा ने ढाई साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए एकबार फिर से खुदको साबित कर दिया है। उस्मान ख्वाजा ने 102 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक पूरा किया। उस्मान ख्वाजा जब 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब स्टैंड में बैठीं उनकी पत्नी के चेहरे पर शिकन साफ झलक रही थी।
उस्मान ख्वाजा ने जैसे ही शतक पूरा किया वैसे ही उनकी पत्नी और उनकी छोटी बच्ची का रिएक्शन देखने लायक था। उस्मान ख्वाजा ने 111वें ओवर की चौथी गेंद पर जैसे ही शतक पूरा किया वैसे ही वह खुशी से झूम उठे वहीं उनकी वाइफ हाथों में अपनी छोटी बच्ची को लिए काफी इमोशनल नजर आईं। उस्मान ख्वाजा का यह शतक कई मायनों में खास है।
उस्मान ख्वाजा सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने यह शतक नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए जड़ा है। उस्मान ख्वाजा ने अगस्त 2019 में आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में शिरकत की थी। उम्र के इस पड़ाव पर कई क्रिकेट पंडितों ने इस बात का दावा किया था कि अब उस्मान ख्वाजा का टेस्ट करियर खत्म हो चुका है।
उस्मान ख्वाजा ने सभी की बातों को गलत साबित करते हुए धमाकेदार वापसी की। इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट का रुख किया था और अच्छा प्रदर्शन करके खुदको सिलेक्शन के योग्य बनाया था। वहीं अगर एशेजी सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की टीम बाकी बचे 2 मैचों में लड़कर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pW2djg
https://ift.tt/3t30E4V