इंग्लैंड के लिए 104 टेस्ट और 136 वनडे मैच खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने कुछ वक्त पहले cricket.com.au के यूट्यूब चैनल पर अपनी फेवरेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम टी-20 टीम का चुनाव किया था। इंग्लैंड टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जितवाने वाले केविन पीटरसन ने अपनी टीम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। यही वजह है कि केविन पीटरसन ने अपनी टीम में 3 भारतीय खिलाड़ियों का चुनाव किया है। केविन पीटरसन ने रोहित शर्मा को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। टीम इंडिया के विस्फोटक खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग इस ऑलटाइम टी-20 इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आ रहे हैं।
केविन पीटरसन ने वीरेंद्र सहवाग के साथी के रूप में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का चुनाव किया है। वहीं नंबर 3 पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आता है। विराट कोहली की टी-20 क्रिकेट में औसत 50 से ज्यादा की है। नंबर 4 पर केविन पीटरसन ने एबी डीविलयर्स पर भरोसा जताया है।
केविन पीटरसन ने अपनी टीम का विकेटकीपर एम एस धोनी को बनाया है। हालांकि, उनकी टीम में श्रीलंका के महान विकेटकीपर कुमार संगकारा का भी नाम शामिल है। केविन पीटरसन की टीम में 2 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर शामिल हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर केविन पीटरसन ने ना के बराबर भरोसा जताया है।
केविन पीटरसन की ऑल टाइम इलेवन टीम: वीरेंद्र सहवाग (भारत), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), विराट कोहली (भारत), एबी डीविलयर्स (साउथ अफ्रीका), जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका), एम एस धोनी (विकेटकीपर), कुमार संगकारा (श्रीलंका), ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), डैरने गफ, मुथैया मुरलीथरन (श्रीलंका)।
यह भी पढ़ें: जैक कैलिस ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9tFK3Qe
https://ift.tt/YBvGNHw