MUL vs ISL Dream11 Prediction: टिम डेविड साबित हो सकते हैं तुरुप का इक्का, ऐसे बनाएं अपनी ड्रीम टीम

MUL vs ISL PSL, Dream 11 prediction: मुल्तान सुल्तान्स का सामना पाकिस्तान सुपर लीग के मैच नंबर 29 में इस्लामाबाद यूनाइटेड से होगा। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सितारों से सजी दोनों टीमों एक दूसरे से टकराएंगी। मुल्तान सुल्तांस की टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, और आज रात चाहे वे जीतें या हारें, वे फिर भी पहले स्थान पर ही रहेंगे। सुल्तान्स की टीम ने मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में अपने नौ में से आठ मैच जीते हैं और पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। अपने पिछले मैच में मुल्तान सुल्तांस ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 117 रनों से हराया था।

वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड आठ अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अब तक जो नौ मैच खेले हैं, उनमें चार में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। इस्लामाबाद युनाइटेड अगर मुल्तान सुल्तांस को हरा देती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इस्लामाबाद यूनाइटेड को लाहौर कलंदर्स ने अपने पिछले मैच में 66 रनों से हराया था।

MUL vs ISL Pitch Report: पिच पूरे मैच में बल्लेबाजों के लिए सहायक होने वाली है। पिच में अतिरिक्त उछाल रहेगी लेकिन फिर भी गेंदबाजों को इस मैच में विकेट लेने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता होगी। पिच पूरी तरह से सपाट है ऐसे में बल्लेबाज जब तेजी से रन बनाने के लिए जाएंगे तभी विकेट गिरने की उम्मीद है।

Dream Team for MUL vs ISL match: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), आजम खान, राइली रूसो, शान मसूद, आसिफ अली, टिम डेविड (उपकप्तान), खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, इमरान ताहिर, जहीर खान, शाहनवाज दहानी।
Islamabad United Probable Playing XI: रहमानुल्ला गुरबाज, मुबाशीर खान, मोहम्मद वसीम, लियाम डॉसन, आजम खान (विकेटकीपर), दानिश अजीज, आसिफ अली, फहीम अशरफ, मर्चेंट डी लांग, वकास मकसूद, जहीर खान
Multan Sultans Probable Playing XI: शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), राइली रूसो, खुशदिल शाह, टिम डेविड, आमेर अजमत, डेविड विली, आसिफ अफरीदी, रुम्मन रईस, इमरान ताहिर, शाहनवाज दहानी।
यह भी पढ़ें: जेसन रॉय ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NBWFCdL
https://ift.tt/PKLtaSs

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post