U 19 World Cup Final: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार विश्व चैंपियन का खिताब जीता है। फाइनल में दिनेश बाना ने महेंद्र सिंह धोनी की तरह 6 लगाकर मैच फिनिश किया। राज बावा इस जीत के हीरो रहे। इससे पहले टीम इंडिया ने 4 बार की अंडर-19 चैंपियन का खिताब जीता था अब टीम इंडिया 5वीं बार विश्व चैंपियन बन गई है। यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा और उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा। इंग्लैंड की टीम की बात करें तो वो 24 साल बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन, उसका वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया।
दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला है और फाइनल मुकाबले में जगह बनाई लेकिन, बाजी टीम इंडिया ने मारी। टीम इंडिया पूरे अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान अजेय रही और फाइनल मुकाबला जीतने से पहले उसने साउथ अफ्रीका, आयरलैंड, यूगांडा, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को मात दी थी।
राज बावा चमके: टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने में राज बावा का अहम योगदान रहा जिन्होंने फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। राज बावा ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहले पांच विकेट झटके फिर उसके बाद बल्ले से भी 35 रनों का योगदान दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में राज बावा ने सर्वाधिक 162 रनों के साथ 6 मुकाबलों में 252 रन बनाए और 9 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली से लेकर पृथ्वी शॉ तक, 4 कप्तान जो भारत को बना चुके हैं चैंपियन
कुछ यूं घटा मैच: टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में उपकप्तान शेख रशीद ने भी 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं निशांत सिंधू भी 50 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश बाना ने 5 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए और सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tvhyoqp
https://ift.tt/SrHX5pn