भारत के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि जेसन रॉय के बिना IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) बड़ी मुश्किल में पड़ सकती है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने बायो-बबल थकान का हवाला देते हुए आईपीएल 2022 से बाहर होने का फैसला किया है। नई आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन में जेसन रॉय को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, अब आईपीएल 2022 ऑक्शन में टाइटन्स को जेसन रॉय के बिना मैदान पर उतरना पड़ेगा।रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने पिछले हफ्ते फ्रेंचाइजी को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया था। आकाश चोपड़ा को लगता है कि जेसन रॉय का जाना गुजरात को खल सकता है।
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'बायो-बबल थकान असली होती है। किसी को भी इसे कम नहीं समझना चाहिए।कोई भी समझ सकता है कि जेसन रॉय आईपीएल से क्यों हटे हैं। आईपीएल याद रखता है कि किसने और कब किस हालात में साथ छोड़ा है ...यह उसी खिलाड़ी की भविष्य की खरीद को प्रभावित करता है। यह हृदयहीन नहीं बल्कि व्यावहारिक है।'
मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब जेसन रॉय आईपीएल से हटे हों। आईपीएल 2020 में, दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपये देकर इस सलामी बल्लेबाज को साइन किया था, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल ना खेलने का फैसला किया था।
इस कारण ही जेसन रॉय आईपीएल 2021 की नीलामी में अनसोल्ड हुए थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें साइन किया गया था। जेसन रॉय ने अब तक 13 आईपीएल मैचों में 29.90 के औसत और 129.01 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Ishan Kishan को इस वजह से सड़क पर लोगों ने था पीटा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IitKbEx
https://ift.tt/125zcin