Delhi Capitals Injury Concern: आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ शुरुआत की। लेकिन टीम को बड़ा झटका लग गया है। पाकिस्तान में वनडे सीरीज खेलने के लिए गए ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल गए हैं। उन्हें आईपीएल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी राशि देकर खरीदा था।
IPL 2022: डबल हेडर में मिला बूस्टर डोज, DC और पंजाब की शानदार जीत
Subscribe
ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान आरोन फिंच ने सोमवार को यहां कहा कि मार्श रविवार को अभ्यास करते समय चोटिल हो गये थे। उनका स्कैन कराया गया है जिसे जांच के लिये भेजा गया है। फिंच ने पत्रकारों से कहा, ‘उसके (मार्श) कूल्हे में चोट लगी है। हमें लगता है कि वह अभ्यास के दौरान चोटिल हुआ। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उसकी स्थिति कैसी है लेकिन कल जिस तरह से उसकी स्थिति थी मुझे नहीं लगता कि वह इस सीरीज में खेल पाएंगे।’
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज मंगलवार को शुरू होगी। इसके बाद पांच अप्रैल को एकमात्र टी20 मैच खेला जाएगा। मार्श ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 627 रन बनाकर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड बनाया था। वे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम की जीत के हीरो थे।
मार्श को चोटिल होने का इतिहास काफी पुराना रहा है। उन्होंने 2010 में आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन अभी तक सिर्फ 21 मैच खेल पाए हैं। 2020 में वे सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन पहले ही मैच में चोटिल होकर लीग से बाहर हो गए थे।
Tags:
IPL