IPL 2022 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। IPL खत्म होने के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। IPL 2022 में कुछ भारतीय युवा गेंदबाजों ने अपने गेम से काफी प्रभावित किया। इन गेंदबाजों ने अभी तक बल्लेबाजों के छ्क्के छुड़ा दिए है। कुछ गेंदबाजों की अब टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। आइए जानते हैं किन गेंदबाजों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मौका मिल सकता है।
1) अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने अपनी इकॉनमी से सभी को प्रभावित किया है। अहम मौकों पर अर्शदीप ने टीम के लिए विकेट निकाल कर जीत दिलाई। अभी तक 13 मुकाबलों में उन्होंने 7.82 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट अपने नाम किए है। खासतौर पर पंजाब किंग्स के लिए डेथ ओवर में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की। उनकी यॉर्कर भी सटीक जगह पर पड़ रही है।इस जबरदस्त गेंदबाजी के दम उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के 'दादा' Sourav Ganguly ने 48 साल पुरानी पुश्तैनी हवेली को छोड़ा, नए घर की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
2) उमरान मलिक
इस गेंदबाज का जलवा पूरी दुनिया देख रही है। अपनी स्पीड से सभी को मलिक ने परेशान किया है। उमरान मलिक इस सीजन में 157 किमी प्रति घंटे की गति से बॉल डाल चुके हैं। हर बॉल वो 150 किमी प्रति घंटे से ऊपर की स्पीड से डाल रहे हैं। भारत में इतना तेज गेंदबाज पहले कभी नहीं आया। 13 मैचों में उमरान अभी तक 21 विकेट ले चुके हैं। मलिक का साउथ अफ्रीका के खिलाफ सलेक्शन लगभग पक्का लग रहा है।
ये भी पढ़ें- भारतीय की शान Veer Mahaan का एक फिर खौला खून, कहा- पूरे WWE लॉकर रूम का बुरा हाल करूंगा
3) मोहसिन खान
खान ने लखनऊ के लिए शुरूआती मुकाबले नहीं खेले लेकिन बाद में उनका जलवा देखने को मिला। मोहसिन ने 8 मैचों में 6.08 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं। भारतीय चयनकर्ताओं की नजर उनके ऊपर जरूर होंगी। बल्लेबाजों को आउट करने की क्षमता मोहसिन खान में साफ नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका के लिए सीरीज में खान को भी मौका मिल सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/41CBKav
https://ift.tt/tEGNHV7