Quinton de Kock को चीयरलीडर से हुआ था इश्क़, दिलचस्प लव स्टोरी जानकर आप हो जाएंगे हैरान

IPL 2022 अभी तक क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के लिए शानदार रहा है। इस बार मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने डी कॉक को 6.75 करोड़ में खरीदा था। साउथ अफ्रीका का ये बल्लेबाज पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलता था। खैर अपनी बल्लेबाजी के लिए मशूहर डी कॉक की लव लाइफ भी काफी मजेदार है। अगर आप सुनेंगे तो काफी मजा आएगा।


क्विंटन डी कॉक की लव लाइफ काफी मजेदार

डी कॉक वैसे लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके ज्यादा चर्चे सुनने को नहीं मिले। डी कॉक की लव स्टोरी बहुत ही मजेदार है। उनकी लव स्टोरी के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आपको बता दें डी कॉक को चीयरलीडर से प्यार हो गया था। पहली नजर में डी कॉक को इस चीयरलीडर से प्यार हो गया था। ये बात साल 2012 की है। गुजरात लॉयंस और मुंबई इंडियंस के बीच एक मैच खेला गया था। इस मैच में कॉक ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान डी कॉक की नजर एक चीयरलीडर पर पड़ी। चीयरलीडर का नाम साशा हर्ले था और पहली बार में अपना दिल कॉक उन्हें देखकर हार गए थे। साशा हर्ले बहुत ही खूबसूरत हैं। दोनों के बीच फिर सोशल मीडिया पर बात शुरू हुई थी और अच्छे दोस्त बन गए थे।

ये भी पढ़ें- Gama Pehlwan के 144वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल, एक दिन में खाते थे 6 देसी मुर्गे और 10 लीटर दूध


क्विंटन डी कॉक इस बार IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं

डी कॉक को अपने दिल की बात कहने में काफी देर लग गई थी। डी कॉक ने कुछ साल बाद साशा को प्रपोज किया और इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय पहले ही डी कॉक पिता बने हैं। अब दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। IPL 2022 में डी कॉक अभी तक 14 मुकाबलों में 502 रन बना चुके हैं। एक सेंचुरी भी वो लगा चुके हैं। डी कॉक ने इस बार केएल राहुल का भरपूर साथ दिया है। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। डी कॉक से अब और भी बड़ी पारियों का इंतजार होगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय स्टार Veer Mahaan ने WWE दिग्गज को मार-मारकर किया बेसुध, पाकिस्तानी मूल का रेसलर धराशाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tG8C1yA
https://ift.tt/TrpCsW4

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post