3 दुर्भाग्यशाली कप्तान जो वनडे क्रिकेट में कभी भी शतक नहीं लगा पाए

टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में कई महान कप्तान आए। इन कप्तानों ने टीम को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। ये कप्तान अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कारण भी फेमस रहे। सभी कप्तान चाहत हैं कि वो बतौर कप्तान सेंचुरी भी लगाए। इस लिस्ट में कई कप्तान रहे जिन्होंने ये कारनामा किया। कुछ दुर्भाग्यशाली कप्तान भी रहे जो ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए। ये कप्तान काफी फेमस रहे लेकिन अपनी कप्तानी में वनडे क्रिकेट में कभी सेंचुरी नहीं लगा पाए। आइए ऐस ही कुछ कप्तानों की बात करते हैं।


1) डेनियल विटोरी

विटोरी कितने बड़े खिलाड़ी थे ये सब जानते हैं। न्यूजीलैंड टीम में हमेशा वो एक ऑलराउंडर की भूमिका में रहे। विटोरी लगभग 5 साल तक न्यूजीलैंड टीम के कप्तान रहे। वनडे में बल्लेबाजी करने वो बहुत पीछे आते थे। बतौर कप्तान वो कभी भी सेंचुरी नहीं लगा पाए। विटोरी के नाम 295 वनडे में सिर्फ 4 अर्धशतक है। वनडे में वो ये कारनामा नहीं कर पाए लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जरूर सेंचुरी लगाई।

vetori.jpg


2) मिस्बाह उल हक

मिस्बाह उल हक ने लगभग सात साल तक पाकिस्तान क्रिकेट की कप्तानी की। सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में उन्हें गिना जाता है। बतौर कप्तान उल हक कभी भी अपने करियर में सेंचुरी नहीं लगा पाए। उन्होंने 162 मुकाबलों में 42 अर्धशतक जड़े हैं। टेस्ट क्रिकेट में जरूर उन्होंने बतौर कप्तान 10 सेंचुरी लगाई है।

ये भी पढ़ें- Gama Pehlwan के 144वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल, एक दिन में खाते थे 6 देसी मुर्गे और 10 लीटर दूध

misbah_630ap.jpg


3) हीथ स्ट्रीक

जिम्बाब्वे के महान ऑलराउंडर के रूप में हीथ स्ट्रीक जाने जाते हैं। स्ट्रीक ने अपनी कप्तानी में जिम्बाब्वे टीम को एक नए मुकाम में पहुंचाया। स्ट्रीक तगड़ी गेंदबाजी करते थे। जिम्बाब्वे के लिए लगभग चार तक हीथ स्ट्रीक ने कप्तानी की। वनडे में बतौर कप्तान वो शतक नहीं लगा पाए। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 79 रन नाबाद था। उन्होंने 13 अर्धशतक जरूर लगाए थे।

ये भी पढ़ें-WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्हें भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan ने हराकर अपनी बादशाहत कायम की

streakfb-story_647_021016110658.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Qsy2YV3
https://ift.tt/jGAqJ25

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post