IPL में इस बार राजस्थान रॉयल्स (RR) से युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) खेल रहे हैं। इस टीम के कप्तान संजू सैमसन हैं। युजवेंद्र चहल की बांडिंग सभी खिलाड़ियों के साथ शानदार है। संजू सैमसन के साथ भी उनका तालमेल जबरदस्त है। चहल ने इस बार संजू सैमसन के साथ ऑस्ट्रेलिया में हुई एक घटना का खुलासा किया। ये घटना बहुत ही मजेदार है और अगर आप भी सुनेंगे तो मजा आएगा।
युजवेंद्र चहल ने किया बड़ा खुलासा
चहल और संजू सैमसन एक साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बात करते हुए चहल ने कहा, साल 2016 में हम ऑस्ट्रेलिया टूर पर थे। मैं और संजू साथ में एक अपार्टमेंट थे। संजू इस दौरान एक फ्राइंग पैन लेकर गए थे लेकिन उसका प्लास्टिक कवर ले जाना भूल गए थे। संजू ने व पैन को स्टोव में रख दिया और अंडा बनाने लग गए थे। इसके तुरंत बाद फायर अलार्म बज गया। ये देखकर सभी हैरान हो गए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई थी और सभी लोग सोच रहे थे कि अलार्म कैसे बज गया। बाद में पता चला कि संजू सैमसन ने फ्राइंग पैन का प्लास्टिक कवर जला दिया था। हम लोगों को काफी हंसी आई थी और संजू भी हंस रहे थे। संजू को इसके बाद फाइन भरना पड़ा।
ये भी पढ़ें- 2011 वर्ल्ड कप खेलने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, जो अब बन गए है टीम के कोच
राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन
चहल पहले भी संजू सैमसन के साथ भारतीय टीम में ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं। दोनों एकसाथ कई सीरीज खेल चुके हैं। IPL 2022 में राजस्थान की टीम इस समय जबरदस्त खेल रही है। अंकतालिका में टीम दूसरे नंबर पर है और प्लेऑप में उनका स्थान पक्का हो गया है। इसका श्रेय युजवेंद्र चहल को भी जाता है। चहल अभी तक 20 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। उन्होंने हैट्रिक भी एक मैच में ली। ऐसा लग रहा है कि राजस्थान इस बार खिताब जरूर जीतेगी।
ये भी पढ़ें- जन्नत की हूर लगती हैं ये 5 पाकिस्तानी फीमेल क्रिकेटर्स, देखते ही आप हो जाएंगे दीवाने
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yAMYIq2
https://ift.tt/5CfVphl