कैथरीन और नताली ने रचाया समलैंगिक विवाह, पहले भी ये महिला खिलाड़ी कर चुकी हैं ऐसा

इंग्लैंड विश्व कप विजेता महिला क्रिकेटर नताली साइवर और कैथरीन ब्रंट ने रविवार को शादी कर ली। यह जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए दी। कप्तान हीथर नाइट, डेनिएल व्याट, लोकप्रिय कमेंटेटर ईसा गुहा और जेनी गुन जैसी इंग्लैंड की वर्तमान और पूर्व महिला क्रिकेटरों ने दोनों के विवाह समारोह में भाग लिया।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर गुहा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस खबर की पुष्टि की। इंग्लैंड क्रिकेट ने सोमवार को ट्वीट किया, "कैथरीन ब्रंट और नट साइवर को ढेर सारी शुभकामनाएं।" गुहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी में कहा, "प्राउड, लव यू नेट साइवर और कैथरीन ब्रंट।" गुहा ने दो महिला क्रिकेटरों के विवाह समारोह की तस्वीरें भी साझा की। गुहा ने लिखा, "सभी कैथरीन ब्रंट और नेट साइवर को इन सुंदरियों पर बहुत गर्व है।"

यह पहली बार नहीं है जब समान सेक्स वाली महिला क्रिकेटरों ने शादी की हो या क्रिकेट की दुनिया में सगाई की हो। नताली साइवर और कैथरीन ब्रंट की शादी से पहले न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू के साथ दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप और डेन वैन नीकेर भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। साइवर और ब्रंट दोनों इंग्लैंड के 2017 विश्व कप विजेता अभियान का हिस्सा थे और न्यूजीलैंड में 2022 विश्व कप में भी खेले थे, जहां इंग्लैंड फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 71 रनों से हारने के बाद मेगा इवेंट का उपविजेता बना था।

मेगन शट और जेस होलोके -
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेगन शट साल 2019 में अपनी लंबे समय से पार्टनर जेस होलोएक से शादी की थी। पिछले साल जेस होलोएक ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम उन्होंने 'राइली' रखा है।

एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू -
न्यूजीलैंड की महिला कप्तान एमी सैटरथवेट ने आठ साल तक ली ताहुहू के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद शानदी कर ली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cA1ULi3
https://ift.tt/oKEvduf

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post