IPL 2022 से इंग्लैंड पहुंचा मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी, बीच मैदान उतर गई पैंट,बनाया गया भद्दा मजाक

इंग्लैंड में वाइटैलिटी ब्लास्ट टी20 (Vitality Blast T20) चल रहा है और यहां कुछ अलग तरह के मोमेंट सामने आ रहे हैं। इस लीग में कई विदेशी खिलाड़ी भी धमाल मचा रहे हैं। IPL 2022 का हिस्सा रहे कुछ खिलाड़ी भी यहां अपना जलवा दिखा रहे हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले टिम डेविड के साथ यहां मैच के दौरान एक मजेदार घटना हो गई।


टिम डेविड के साथ हुई मजेदार घटना

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। टिम डेविड ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। IPL के लीग मैच खत्म होने के बाद वाइटैलिटी ब्लास्ट टी20 में लंकाशर के लिए खेलने टिम डेविड खेलने पहुंच गए।29 मई को लंकाशर का सामना वर्सेस्टरशर की टीम से हुआ था। इस मैच में टिम डेविड 26 गेंदों पर जबरदस्त अंदाज में 60 रनों की पारी खेली। मैच के दौरान डेविड के साथ साथ मजेदार वाक्या हुआ। डेविड की फील्डिंग के दौरान चौका रोकने के चक्कर में पैंट उतर गई। जब ये मोमेंट हुआ तब सभी को हंसी आ गई। यहां तक की कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हुआ और फैंस भी इसमें अब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 3 IPL कप्तान जिन्होंने पहले ही सीजन में अपनी टीम को चैंपियन बनाकर इतिहास रच दिया


IPL 2022 में टिम डेविड ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

टिम डेविड ने IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि लीग के सभी मुकाबले उन्होंने नहीं खेले। डेविड ने 8 मैचों में 37.20 की औसत से 186 रन बनाए थे। सबसे खास बात ये थी कि उनका स्ट्राइक रेट 216.28 का रहा था। मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड को इस साल मेगा ऑक्शन में 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मुंबई का आखिरी मुकाबला दिल्ली के साथ था। दिल्ली को ये मुकाबला किसी भी हालत में जीतना था लेकिन टिम डेविड ने 11 गेंदों में 34 रन की पारी खेलकर दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया था।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर Veer Mahaan की WWE से हुई छुट्टी, मेन इवेंट में तोड़फोड़ के बाद हाहाकार!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/j72xVEW
https://ift.tt/pCEkXbG

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post