IPL 2023 : रिंकू सिंह के छक्कों पर उनके मां-पिता ने जो कहा, वो सुनकर आप खुश हो जाएंगे, भाई को तो भरोसा ही नहीं हुआ

ipl 2023 Rinku Singh GT vs KKR : जिंदगी में अंतिम समय तक हथियार नहीं डालना चाहिए, कल के मैच में यही सीख दे गए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रिंकू सिंह| कल रिंकू ने एक अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय पारी खेली, जिसके बाद से हर कोई उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है| जो कारनामा रिंकू ने किया, वैसा क्रिकेट के इतिहास में नहीं हुआ था| शाहरुख खान से लेकर तमाम बड़े-बड़े सेलिब्रिटी रिंकू की तारीफ कर रहे हैं| लेकिन रिंकू के इस कारनामे पर जब उनके घरवालों से पूछा गया तो उनका रिएक्शन काफी चौंकाने वाला था।


पिता बोले - पहले क्रिकेट खेलने से मना करता था, आज सीना चौड़ा कर दिया

रिंकू सिंह के इस शानदार प्रदर्शन पर जब मीडिया उनके पिता से रिएक्शन लेने पहुंची तब उन्होंने कहा - आज मैं बहुत खुश हूं कि रिंकू ने अपने टीम को मैच जिताया| हमारी यह दिली ख्वाहिश है कि रिंकू खूब रन बनाए और अच्छा खेलें और जल्द ही उसे भारतीय टीम में जगह मिले| एक समय रिंकू मेरे साथ सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था| उसने झाड़ू पोछा लगाने का भी काम किया| लेकिन आज उससे देखकर गर्व हो रहा है|

पढ़ने लिखने में तो रिंकू अच्छा नहीं था, तो मैं उसे क्रिकेट की तरफ कम ध्यान देने को कहता था| सब लोग कहते थे कि आपका बेटा बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता है, उसे खेलने दीजिए| तब मैंने उसे बोला कि तुझे काम करने की जरूरत नहीं तू क्रिकेट खेल| आज मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है| मैंने रिंकू का कोई साथ नहीं दिया लेकिन रिंकू हमेशा मेरे साथ था| यह बोलते हुए रिंकू के पिता भावुक हो रहे थे |

यह भी पढ़ें : करियर होने वाला था खत्म, शाहरुख ने भरोसा जताया, जानिए 5 छक्के लगाने वाले रिंकू की कहानी
मुझे तो विश्वास हीं नहीं हुआ - मुकुल ( रिंकू के भाई )

रिंकू के जिस भाई ने उन्हें काम पर लगवाया था। जहां उनसे झाड़ू-पोछा, साफ-सफाई का काम करवाया जाता था। उनसे जब यह सवाल पूछा गया कि आपको कैसा लग रहा है तो इसका जवाब देते हुए मुकुल कहते हैं - मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा। मुझे पता था कि यह क्रिकेट में बहुत आगे जाएगा, बहुत नाम करेगा। लेकिन इस बारे में कभी नहीं सोचा था की वो अंत के 5 बॉल पर 5 सिक्स लगाकर कभी टीम को मैच जीता पाएगा। मैं बहुत खुश हूं और चाहता हूं कि वह इंडिया के लिए खेले।

यह भी पढ़ें : बालाजी ने ली पहली हैट्रिक, युवी-रोहित के नाम स्पेशल रिकॉर्ड,ये हैं IPL में हैट्रिक लेने वाले प्लेयर्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PdEDxsz
https://ift.tt/0A4gW6d

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post