पिछले कुछ समय से कहा जा रहा था कि वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) टीम इंडिया की टी-20 टीम के साथ आयरलैंड जाएंगे। अब ये बात तय हो गई है और एक हेड कोच के रूप में वो टीम के साथ रहेंगे। BCCI ने इस बात की पुष्टि कर दी है। अब दिन से इस बारे में अफवाहें सामने आ रही थी लेकिन अब मामला साफ कर दिया गया है। वीवीएस लक्ष्मण इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख भी हैं।
टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है
आपको बता दें टीम इंडिया 26 और 28 जून को डबलिन में दो टी-20 मैच खेलेगी। इस दौरान राहुल द्रविड़ भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे। बोर्ड के सचिव जयशाह ने कहा कि, लक्ष्मण डबलिन में टीम के साथ जाएंगे। राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में लक्ष्मण चार्ज लेंगे। राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ होंगे। इस वजह से लक्ष्मण छोटे प्रारूप की टीम के साथ रहेंगे। अभी ध्यान देने वाली बात है कि आयरलैंड दौरे के लिए टीम का चयन बाकी है।
ये भी पढ़ेंं- IPL 2022 में भारतीय स्पिनर ने फेंकी 131.6 KMPH की रफ्तार से गेंद! फैंस ने Shoaib Akhtar से कर दी तुलना
पिछले साल राहुल द्रविड़ को दिया गया था जिम्मा
खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। NCA के उस समय के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने सफेद गेंद टीम के साथ श्रीलंका दौरा किया था। आपको बता दें श्रीलंका में टीम इंडिया ने वनडे और टी-20 सीरीज खेली थी। इस बार ये जिम्मा लक्ष्मण को दे दिया गया है। भारतीय टीम अभी 9 जून से साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी। बड़े खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। इस सीरीज के बाद ही आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंं- Rohit Sharma ने युवा खिलाड़ी को खास अंदाज में कहा अलविदा, कहा- किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे कॉल करना
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kTOpZhb
https://ift.tt/rDFO7pT