India vs Ireland dream 11 team: भारत और आयरलेंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज डबलिन के मलाहाइड में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम की नजरें इस अम्त्च में मेजबान टीम को हरा क्लीनस्वीप पर होंगी। इस मैच में भारतीय टीम एक बड़ा बदलाव कर सकती है। टीम दायें हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन या राहुल त्रिपाठी को मौका दे सकती है। सूर्यकुमार पिछले मैच में डक पर आउट हुए थे और टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारत सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा।
वहीं सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे। ऐसे में इस मैच में दोनों को मौका मिल सकता है। टीम इंडिया ने फिलहाल सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में भारत की नजर आयरलैंड का सफाया कर सीरीज जीतने पर होगी। भारत ने पहला मैच सात विकेट से जीता था। दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को उमरान मलिक जैसे अपने युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और मौसम के साफ रहने की उम्मीद होगी। पहला मुकाबला बारिश के कारण 12-12 ओवर का हो पाया था। दूसरे मुकाबले में भी बारिश खलल डाल सकती है।
ड्रीम 11 - संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्रेग यंग, मार्क अडेयर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।
संभावित प्लेइंग 11 -
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
आयरलैंड: एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंडी मैकब्राइन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडेयर, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल और कोनोर ओल्फर्ट।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/npfcV9E
https://ift.tt/ZDqvXzn