CSK के खिलाफ डेविड मिलर के बिना उतरेगा गुजरात, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Indian Premier league 2023 Gujarat Titans vs Chennai Super Kings playing 11 team prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का पहला मुक़ाबला डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस (GG) और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं। वहीं चेन्नई की कप्तानी अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है।

यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है ऐसे में धोनी इसकी विजयी शुरुआत करना चाहेंगे। पिछल सीजना चेन्नई के लिए अच्छा नहीं रहा था। टीम अंक तालिका में 9वे स्थान पर रही थी। चेन्नई चार विदेशी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे, बेन स्टोक्स, मिचेल सेंटनरऔर मोईन अली को उतर सकती है। बहुत कुछ इस पर भी निर्भर करेगा कि रविंद्र जडेजा, अंबाती रायडू और खुद कप्तान धोनी बल्ले से कितना योगदान कर पाते हैं। गेंदबाजी विभाग में चेन्नई के पास दीपक चाहर और सिमरजीत होंगे।

वहीं गुजरात की टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के अलावा बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। स्पिनर राशिद खान उन गेंदबाजों में शामिल हैं जो अपनी लय और निरंतरता बनाए रखते हैं। ऐसे में गुजरात की टीम को हराना आसान खेल नहीं है। डेविड मिलर राष्ट्रीय टीम के मैचों के कारण शुरुआती मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं है।

ड्रीम 11 - मैथ्यू वेड, शुभमन गिल, केन विलियमसन, ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोईन अली, ड्वेन प्रिटोरियस, राशिद खान, दीपक चाहर और मोहम्मद शमी।

कप्तान - हार्दिक पांड्या,
उपकप्तान - मोईन अली

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपरकिंग्सः महेंद्र सिघ धोनी (कप्तान/ विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायडू , शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह।

गुजरात टाइटंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शिवम मावी, आर साईं किशोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शामी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tsuFmv2
https://ift.tt/rkZqLhj

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post