IPL 2022 खत्म होने के बाद Suresh Raina ने बल्ले की जगह गदा थामा, Dhoni के नाम पर बना मजाक

IPL 2022 खत्म हो गया लेकिन इस सीजन दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना लगातार चर्चा में रहे थे। IPL के मेगा ऑक्शन में इस साल वो अनशोल्ड रहे थे। इसके बाद उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की थी। चेन्नई के लिए लंबे समय तक उन्होंने खेला और उन्हें टीम द्वारा रिटेन नहीं किया गया था। फैंस को भी रैना के अनशोल्ड रहने पर बहुत गुस्सा आया था। रैना ने अब गदा के साथ वर्कआउट करते हए एक वीडियो अपलोड किया है और ये काफी वायरल हो रहा है।


सुरेश रैना ने किया वर्कआउट

सुरेश रैना को मिस्टर IPL के नाम से जाना जाता है। रैना ने IPL में खेले 205 मैचों में 32.32 की औसत से 5528 रन बनाए हैं। रैना इस सीजन खिलाड़ी के तौर पर नजर नहीं आए लेकिन कमेंट्री के जरिए उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी। रैना के बिना चेन्नई का हाल भी इस साल काफी बुरा रहा। खैर अपने ट्विटर एकाउंट पर रैना ने वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया। रैना इसमें गदा के साथ कसरत कर रहे हैं। रैना के इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि गदा बजरंग बली टाइप लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब भी धोनी आपको टीम में नहीं लेंगे। इसके अलावा भी फैंस ने कई मजेदार कमेंट्स किए है।


चेन्नई ने इस साल सुरेश रैना को रिलीज कर दिया था

चेन्नई के साथ काफी लंबे समय तक सुरेश रैना रहे। टीम को टॉप पर पहुंचाने में हमेशा रैना का योगदान रहा था। चेन्नई ने इस बार उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज वाले सुरेश रैना को कोई खरीददार भी नहीं मिला। चेन्नई को सीजन रैना की कमी जरूर खली। टीम लीग मुकाबलों में 10 मैच हारी। अब देखना होगा कि अगले साल रैना किस रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Veer Mahaan जल्द ही Roman Reigns के 900 दिन की स्ट्रीक को करेंगे खत्म, WWE रिंग में लहराएगा तिरंगा!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sSEvg7D
https://ift.tt/routOYT

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post