IPL और टेस्ट क्रिकट में शतक लगाने वाले वो खिलाड़ी जिन्होंने अबतक नहीं किया T20 में डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आने के बाद हर साल कई खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने का मौका मिलता है। इन में से कुछ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलता। आज हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने आईपीएल और टेस्ट क्रिकेट दोनों जगह शतक लगाया है। लेकिन अबतक भारत के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाये हैं।

रिद्धिमान साहा -
भारत के दिग्गज विकेटकीपर में से एक रिद्धिमान साहा को कभी भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। साहा आईपीएल के फाइनल मुक़ाबले में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक लगाए हैं। साहा ने अपने आईपीएल करियर के 144 मैचों की 119 पारियों में 25.28 के औसत से अबतक 2427 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 127.87 का रहा है। साहा ने आईपीएल में अबतक 11 अर्धशतक और एक शतक लगाया है।

मयांक अग्रवाल -
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान और कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयांक अग्रवाल टेस्ट क्रिकेट और आईपीएल में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं। लेकिन भारत के लिए टी20 खेलने का मौका उन्हें अबतक नहीं मिला है। टेस्ट क्रिकेट में मयंक अबतक चार शतक लगा चुके हैं। वहीं आईपीएल में अबतक खेली गई 107 पारियों में 22.63 के औसत से अबतक 2331 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 134.51 का रहा है। मयंक ने आईपीएल में अबतक 12 अर्धशतक और एक शतक लगाया है।

शुभमन गिल -
स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि गिल इस लिस्ट में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट और आईपीएल में शतक नहीं लगाया है। लेकिन दोनों ही जगह बे 90 से ज्यादा रनों की पारी खेल चुके हैं। इस साल आईपीएल में गुजरात को खिताब जिताने में गिल की अहम भूमिका थी। गिल आईपीएल करियर के 74 मैचों की 71 पारियों में 32.2 के औसत से अबतक 1900 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 125.25 का रहा है। गिल ने आईपीएल में अबतक 14 अर्धशतक लगाया है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 96 रहा है। वहीं टेस्ट में उन्होंने 19 पारियों में 32.82 के औसत से 558 रन बनाए हैं। टेस्ट में वे अबतक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। टेस्ट में उनका उनका सर्वाधिक स्कोर 91 रन है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6t7zaX8
https://ift.tt/ZG5gsJe

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post