IPL 2022: सिर्फ कप्तानी ही नहीं, इस मामले में भी महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत पर भारी पड़े संजू सैमसन

Most Dismissal by Wicketkeeper: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन खत्म हो चुका है और 6 साल बाद लीग को नया चैम्पियन मिला। गुजरात टाइटन्स (GT) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और लीग के फाइनल मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस सीजन में रॉयल्स ने जोरदार प्रदर्शन किया और 14 साल बाद आईपीएल का फाइनल खेला। टीम के कप्तान संजु सैमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम के फ्रंट से लीड किया। सैमसन ने न सिर्फ रन बनाए बल्कि विकेट के पीछे से बेहतरीन कप्तानी की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

संजु से इस सीजन बेहतरीन विकेटकीपिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेट कीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ दिया। संजू सैमसन इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बने हैं। उन्होंने इस सीजन में 16 शिकार किए, जबकि पंत और धोनी उनसे कोसों दूर रहे। इस दौरान संजू ने 14 कैच लपके और 2 स्टम्प आउट किए हैं।

आईपीएल 2022 सीजन में ऋषभ पंत ने 12 और धोनी ने सिर्फ 9 ही सफलताएं हासिल की हैं। जबकि गुजरात टीम के विकेटकीपर बैटर ऋद्धिमान साहा, मुंबई इंडियंस के ईशान किशन और लखनऊ सुपर जायंट्स के क्विंटन डिकॉक 13-13 शिकार के साथ बराबरी से दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

अगर कप्तानी की बात की जाये तो संजु की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 17 मैच खेले जिनमें 10 में उन्हें जीत हासिल हुई और 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम 14 में से 7 मैच ही जीत सकी और प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। जबकि धोनी ने रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद आखिरी 6 मैचों में कप्तानी संभाली थी, जिसमें से टीम सिर्फ 2 ही मैच जीत सकी थी। चेन्नई इस सीजन मात्र 4 ही मुक़ाबले जीती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kZ3vSzO
https://ift.tt/136wBk2

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post