Lasith Malinga Bowling Strategy Coach: दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार लसिथ मलिंगा की एक बार श्रीलंका टीम में वापसी हुई है। श्रीलंका क्रिकेट (SC) ने गुरुवार को मलिंगा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से पहले बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्हें टीम का गेंदबाजी स्ट्रेटेजी कोच नियुक्त किया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी मलिंगा इस पद पर काम कर चुके हैं। जब श्रीलंका ने इस साल फरवरी में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। श्रीलंका को तब 5 मैचों की सीरीज में 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हालांकि श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
38 साल के मलिंगा का काम श्रीलंकाई गेंदबाजी को धार देना और टीम के रणनीतिक और तकनीकी पक्ष को मजबूत करना होगा। 'यॉर्कर किंग' से मशहूर लसिथ मलिंगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से ही कोचिंग में उतर गए हैं। उन्होंने पहले पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर के रूप में काम किया था। हाल ही में आईपीएल 2022 में उपविजेता के रूप में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में भी कार्य किया।
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "मलिंगा दौरे के दौरान श्रीलंका के गेंदबाजों की मदद करेंगे, रणनीतिक योजनाओं के ऑन-फील्ड लागू करने के लिए सामरिक अंतर्दृष्टि और तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करेंगे। श्रीलंका क्रिकेट को विश्वास है कि मलिंगा के अनुभव और प्रसिद्ध डेथ-बॉलिंग विशेषज्ञता, विशेष रूप से टी 20 में प्रारूप टीम को इस महत्वपूर्ण श्रृंखला में बेहतर करने में मदद करेगा।
बता दें श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 7 जून से कोलंबो में होगा। राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (पहले दो मैच) और कैंडी (आखिरी मैच) में पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 मैच खेलेगा। वहीं इसके बाद टीम 14, 16, 19, 21 और 24 जून को पांच वनडे मैच भी खेलेंगी, जिसमें पहले दो मैच कैंडी में होंगे और उसके बाद आखिरी तीन मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। वहीं 2 टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होंगे। पहला टेस्ट 29 जून से जबकि सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच गॉल में 8 जुलाई से शुरू होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HdycMb7
https://ift.tt/zOr7c3y